-
Advertisement
हिमाचल में अब यहां दरकी पहाड़ी, बंद हुआ एनएच, लाइव वीडियो भी आया सामने
मंडी। हिमाचल में प्राकृतिक आपदओं का क्रम जारी है। ताजा मामला मंडी (Mandi) जिला से सामने आया है। यहां औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले संदली मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। पहाड़ी दरकने का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकार्ड किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए एनकेसी कंपनी द्वारा कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान ही पहाड़ी से स्लाईड (Landslide) होने लग गया।
मंडी के औट के पास पहाड़ी दरकी, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद pic.twitter.com/1hsGCckhDy
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 15, 2021
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अवैध खनन करते पुलिस के हत्थे चढ़े माफिया, कट गया इतने का चालान.
देखते ही देखते पहाड़ी का एक हिस्सा धराशाही हो गया जिसका सारा मलबा हाईवे पर आ गिरा है। मलबा अधिक होने और रात हो जाने के चलते अभी इसे नहीं हटाया जा सका है। एसएचओ औट ललित महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह तक हाईवे को यातायत के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी की तरफ जाने वाले ट्रेफिक को बाया कटौला रोड़ पर डायवर्ट कर दिया गया है। यहां से फिलहाल छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


