-
Advertisement
रस्मी तौर पर मनाया गया सोलन का जिला स्तरीय सायर महोत्सव
सोलन। जिला सोलन के अर्की उपमंडल मुख्यालय में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक व प्राचीन जिला स्तरीय सायर उत्सव कोविड-19 महामारी के चलते केवल रस्मी तौर पर पूजा अर्चना और प्राचीन परम्पराओं का निर्वाह करके मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहे।
उन्होंने माता भद्रकाली की पूजा अर्चना व झोटे का पूजन कर इस मेले का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी माता काली के मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की कामना की। मालूम हो कि इस मेले में पहले झोटों की लड़ाई करवाई जाती थी। लेकिन अब कुछ वर्षों से केवल झोटा पूजन कर ही औपचारिकता निभाई जा रही है।
हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने क्षेत्रवासियों को सायरोत्सव की बधाई दी और मां काली से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं, कोरोना काल को खत्म करने की प्रार्थना की। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर का मेले को राज्य स्तरीय करने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश में जनमंच हो रहे हैं उसमें सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाती है, परंतु मेला तो नाम के ही मेला है, इसलिए मेले को सूक्ष्म रूप से ही मनाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


