-
Advertisement
हिमाचलः शिमला-धर्मशाला एनएच पर कार व ट्रक में जबरदस्त टक्कर, दो पहुंचे अस्पताल
बिलासपुर। हिमाचल में हर रोज कोई ना कोई हादसा ( Accident)हो रहा है। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे ( Shimla-Dharamsala NH)पर बिलासपुर के नम्होल के पास सोमवार सुबह एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में में कार में सवार दो लोग घायल ( Injured) हुए हैं और ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के लिए ले जाया गया।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: नाले से आ रही थी रोने की आवाज, जाकर देखा तो मिली अर्द्धनग्न खून से लथपथ युवती
बताया जा रहा है कि कार बिलासपुर की ओर आ रही थी कि दूसरी ओर से ओवरटेक करते हुए आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही नम्होल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं नम्होल पंचायत की प्रधान ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली थी कि हादसा हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा कि कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि कार में बैठे लोगों को काफी चोटें आई हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


