-
Advertisement
Corona Update: आज तीन की गई जान, बोर्डिंग स्कूल के 40 बच्चों सहित 234 पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल के मंडी जिला में आज कोरोना विस्फोट हुआ है। मंडी जिला में आज 70 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जिसमें 40 स्कूली बच्चे (School Student) शामिल हैं। यह बच्चे धर्मपुर के डॉ. विजय मैमोरियल सीनियर सकैंडरी बोर्डिंग स्कूल के हैं। यहां रह रहे 40 बच्चे और स्टाफ के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। सभी 43 लोगों को आईसोलेट कर दिया गया है और पूरे स्कूल परिसर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। हालांकि इन बच्चों का बाहर आना.जाना नहीं होता, जिसकी वजह से चिंता की अधिक बात नहीं, लेकिन जो स्टाफ के लोग हैं वो बाजार आते.जाते रहते हैं। शनिवार को कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल हास्पिटल धर्मपुर ले जाया गया जहां पर उनके कोरोना टेस्ट भी लिए गए।
कोरोना टेस्ट में यह बच्चे पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम इस बोर्डिंग स्कूल में पहुंची और कुछ और बच्चों के टेस्ट लिए। जब इसकी रिपोर्ट आई तो जांच में कुल 25 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें 22 स्टूडेंटस और 3 स्टाफ कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद आज सोमवार को बाकी बच्चों के भी सैंपल लिए गए तो उसमें 18 और बच्चे पॉजिटिव पाए गए। अब इस स्कूल में पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो गई है। एसडीएम धर्मपुर का कार्यभार देख रहे एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि पूरे स्कूल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है और बच्चों को आईसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस पर पूरी नजर बनाए हुए है। बता दें कि यह बोर्डिंग स्कूल है जहां पर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के ही बच्चों को रखा जाता है। अभी यहां पर रह रहे स्टूडेंटस की संख्या 130 है जिनमें छात्र और छात्राएं दोनों ही शामिल हैं। यहां 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा देनी पड़ती है और चयनित स्टूडेंट का 12वीं तक का सारा खर्च निशुल्क रहता है।
हिमाचल में सोमवार को कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से तीन लोगों की जान गई है। इनमें से हमीरपुर में 58 व 70 वर्षीय, जबकि ऊना में 70 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 234 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि आज 177 लोग की कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो पाए। हिमाचल में आज दिन तक की बात करें तो अब तक 2 लाख 17 हजार 140 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जा चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 11 हजार 871 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3637 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं 1616 लोग इस समय कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।
आज किस जिला से कितने मामले आए सामने

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रावी में समाई कार, दंपत्ति की गई जान; पहाड़ से गिरी गाय बनी हादसे का कारण
हिमाचल में आज मंडी जिला में सबसे ज्यादा 70 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर जिला में 51 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि कांगड़ा में 39, बिलासपुर में 36, शिमला में 25, चंबा में 4, कुल्लू में 4, ऊना में 3 और किन्नौर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में हमीरपुर से 39, कांगड़ा से 37, मंडी से 35, शिमला से 24, बिलासपुर से 16, कुल्लू से 8, किन्नौर से 6, ऊना से 5, चंबा से 3, सोलन से 2, लाहुल स्पीति से 1 और सिरमौर से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
हिमाचल में आज 10736 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 222 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह से 10441 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 73 सैंपल की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

