-
Advertisement
सैनिक स्कूल ने पीजीटी और टीजीटी समते विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज स्थित सैनिक स्कूल (Sainik School GopalGanj) में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिन पदों के लिए भर्ती आवेदन मांगे गए हैं, उनमें पीजीटी, टीजीटी, चिकित्सा अधिकारी, वार्ड ब्वाय और सामान्य कर्मचारी के पद शामिल हैं। वहीं, भर्ती के लिए 18 सितंबर से आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है, जो अगले 21 दिन यानी 9 अक्टूबर तक चलेगी। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार www.ssgopalganj.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।
सैनिक स्कूल गोपालगंज ने किया नोटिफिकेशन जारी
गोपालगंज सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल टी. चर्कवर्ती की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। स्कूल प्रशासन, आवश्यकता अनुसार भर्तियों की संख्या कम या ज्यादा भी कर सकती है। उनके अनुसार, सूचीगत किए गए उम्मीदावारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। उक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदकों को टीए और डीए देने की व्यवस्था नहीं है। स्कूल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि डाक में किसी विलंब की जिम्मेवारी सैनिक स्कूल गोपालगंज की नहीं होगी।


