-
Advertisement
हिमाचल: एहतियात के साथ खुलेंगे स्कूल, प्रत्येक क्लास की अलग होगी लंच टाइमिंग
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 27 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोले जा रहे हैं। कोरोना काल (Corona Period) के दौरान स्कूलों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते स्कूलों में लंच ब्रेक (Lunch Break) और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। वहीं, कक्षाओं में एक बेंच छोड़कर विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक साथ बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। वहीं, प्रार्थना सभा ओर खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें:स्कूलों में मास्क अनिवार्य करने से कोविड के मामलों में कमी आई: सीडीसी
राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम को 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बिग ब्रेकिंगः हिमाचल में 27 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 8000 मल्टी टास्क वर्कर्स
जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने 11 अगस्त से दोबारा स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया था। अभी 25 सितंबर तक स्कूल बंद रखे गए हैं। 27 सितंबर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार जबकि नौवीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को विद्यालयों में उपस्थित होंगे। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


