-
Advertisement
पूर्व सांसद प्रो. चंद्र कुमार ने सीएम जयराम सरकार को जमकर कोसा
ज्वाली। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रो चंद्र कुमार (Prof Chandra Kumar) ने जनसंपर्क अभियान के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाली में बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी बूथों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी,लेकिन ना तो महंगाई खत्म हुई और ना ही बेरोजगारी व भ्रष्टाचार खत्म हुए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां गरजीं आशा वर्कर, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की उठाई मांग
उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के बोझ तले जनता दब कर रह गई है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस (Congress) की सरकार थी, तो पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये और रसोई गैस 450 से 500 रुपये में मिल जाती थी,
लेकिन तब बीजेपी नेता खूब हो-हल्ला करते थे। इसके विपरीत आज महंगाई आसमान छू रही है तो सब चुप हैं।
उन्होंने स्थानीय विधायक को घेरते हुए कहा कि जिस पुल का उद्घाटन आज अर्जुन कर रहे है, वह भी कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। जो विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में करवाए थे, उनपर ही पट्टिकाएं लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


