-
Advertisement
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर धर्मशाला में किया गया त्रिगर्त कार्निवल का आयोजन
धर्मशाला। विश्व पर्यटक दिवस (World Tourism Day) के उपलक्ष्य में धर्मशाला में टूरिजम त्रिगर्त कार्निवल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मशाला कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ सामान्य ज्ञान की प्रस्तुतियां भी छात्र छात्राओं ने दी। धर्मशाला कॉलेज के बी.वोक और टूरिजम डिपार्टमेंट द्वारा ये आयोजन करवाया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद छात्रों की प्रतिभाओं को निखारना व उन्हें मंच प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें: हरे-भरे माहौल में रहने से कम होती है हृदय संबंधित बीमारियां
इस आयोजन को लेकर धर्मशाला कॉलेज में बी.वोक डिपार्टमेंट के हेड तरसेन जरयाल का कहना है कि इस आयोजन को वे 2019 से करवा रहे है। जिससे बच्चो की प्रतिभा में एक मंच प्रदान किया जा रहा । वहीं, धर्मशाला कॉलेज के टूरिजम डिपार्टमेंट के हेड अमित कटोच का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमो से बच्चो को एक मंच मिलता है।

