-
Advertisement
हिमाचलः निजी कंपनी के मैनेजर ने बेडशीट का फंदा बनाकर की आत्महत्या
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शिमला जिला की बात करें तो यहां पर पिछले कुछ दिनों से आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कुमारसेन थाना के तहत बीथल का है। यहां पर एक निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क हादसे: बाइक सवार युवक की गई जान, मां-बेटी सहित आठ घायल
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का निवासी मोहम्मद इरशाद( 42) कुमार सेन के बीथल में एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था।सोमवार को बीथल में कंपनी के रिहायशी आवास में उसने में किचन के वेंटिलेटर पर बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कंपनी के आवास में तैनात कुक ने जब मैनेजर को फंदे में लटका देखा तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अनुसार इरशाद का किसी के साथ सम्पति विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल था। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


