-
Advertisement
हिमाचलः मंडी के निहरी में मकान में लगी आग, सब कुछ जल कर हुआ राख
मंडी। हिमाचल प्रदेश में शनिवार हादसों का दिन रहा। लेकिन आज मंडी जिला के अति दुर्गम क्षेत्र निहरी में आग लगने से एक मकान भी जल कर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में पीड़ित परिवार का 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार निहरी टेक चंद चौहान द्वारा राजस्व विभाग की टीम को भेजकर घटना में हुए नुकसान का आंकलन किया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में स्लेटपोश मकान में लगी आग, सब कुछ जल कर हुआ राख

मंडी जिला के तहसील निहरी क्षेत्र के गांव बाग मुहाल शंडरा डाकघर झुंगी तहसील निहरी जिला मंडी में धर्मू पुत्र पोशू राम के दो मंजिला पक्के मकान में शनिवार को दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर गांव के अन्य लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन तेजी से भड़की और सबकुछ जल कर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार निहरी टेक चंद चौहान द्वारा राजस्व विभाग की टीम को भेजकर घटना में हुए नुकसान का आंकलन किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए नायब तहसीलदार निहरी टेक चंद चौहान ने कहा कि शनिवार दोपहर बाद उपमंडल के बाग गांव में एक दो मंजिला रिहायशी मकान और उसमें रखा सामान आग लगने से राख हो गया है। उन्होंने कहा घटना को लेकर राजस्व विभाग की टीम के द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। टेक सिंह चौहान ने कहा कि मामले में पीड़ितों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
