-
Advertisement
दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट कमेटी करेगी की टिकट फाइनल, फतेहपुर को लेकर सस्पेंस बरकरार
फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में उपचुनाव को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। एक तरफ कांग्रेस (Congress) ने तो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जबकि दूसरी ओर बीजेपी में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। दिल्ली में बीजेपी हाईकमान हर एक सीट को लेकर माथापच्ची कर रही है। खासकर फतेहपुर और मंडी को लेकर दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में नामों पर सस्पेंस बरकरार है।
यह भी पढ़ें:नाम फाइनल होने के बाद अर्की पहुंचे संजय अवस्थी, बोले- रूठों को मनाएंगे, वीरभद्र सिंह के काम गिनाएंगे…
दिल्ली गए दो नामों में अब भी असमंजस की स्थिति बनी है। हिमाचल अभी अभी के पुख्ता सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में फतेहपुर सीट से दो नाम पहुंचे हैं। जिसमें पहला नाम कृपाल परमार का है, तो वहीं दूसरा नाम जगदेव का है। जो हाल ही में जिला परिषद चुनाव में मैदान में उतरे थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया था और वे चौथे स्थान पर रहे थे। जबकि पहले स्थान पर कृपाल परमार और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव जीता। अब ऐसे में सवाल उठता था कि आखिर ऐसे उम्मीदवार पर क्यों भाजपा दाव लगाना चाहती है। जो जिला परिषद चुनाव में बगावत कर आजाद उतर कर चौथे स्थान पर रहा था।
बड़े नेताओं से दोस्ती बनी टिकट में अड़चन
वहीं, कृपाल परमार की बात की जाए तो कृपाल परमार मोदी अमित शाह के खास माने जाते हैं। 2017 में भी हिमाचल बीजेपी की तरफ से भेजी गई लिस्ट में उनका नाम नहीं था। जिसके बाद कृपाल परमार का नाम खुद पार्लियामेंट्री कमेटी ने तय किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कृपाल परमार महज 1284 वोट से हारे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

