-
Advertisement
कौल सिंह बोले: जयराम जी मंडी आपकी ही नहीं, पूरे जिले के लोगों की है, सुखराम-आश्रय को भी दी नसीहत
मंडी। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के बयान मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर ने गुरुवार को मंडी में कहा कि जयराम जी मंडी सिर्फ आपकी हीं नहीं, बल्कि पूरे जिले के लोगों की है, यहां के मतदाताओं की है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने ही गृहजिला के साथ भेदभाव कर रहे हैं। जिला में सिर्फ दो ही चुनाव क्षेत्रों में विकास के कार्य हो रहे हैं, जबकि बाकी जिले को नजर अंदाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:उपचुनावः मंडी से बीजेपी प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भरा नामांकन, सीएम जयराम रहे मौजूद
बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर पिछले कुछ दिनों से यह कह रहे हैं कि “मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी”। उनके इसी बयान पर आज कौल सिंह ने यह बात कही। वहीं कौल सिंह ने ठाकुर ने सुखराम परिवार (Sukhram Family) को भी सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा को कांग्रेस में ही रहकर काम करना चाहिए। अब ये लोग दोबारा से कांग्रेस पार्टी में आ गए हैं तो यहीं पर रहकर इन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:फतेहपुर से बलदेव को टिकट देने से नाराज बीजेपी मंडल, बीडीसी चेयरमैन सहित 40 प्रधानों ने दिए इस्तीफे
वहीं, बीजेपी प्रत्याशी को लेकर भी उन्होंने तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने अपना प्रत्याशी द्रंग क्षेत्र से इसलिए दिया, ताकि वे द्रंग से बाहर ना निकल सकें, जबकि ऐसा होने वाला नहीं है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग के जिस क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर संबंध रखते हैं वहीं के ही लोग उनके खिलाफ है। फोरलेन प्रभावितों को लेकर जो आंदोलन उन्होंने बीच में छोड़ा था उसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


