-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: CM जयराम बोले- ‘कन्हैया तो बाहरी पर प्रतिभा तो हिमाचल की संस्कृति से परिचित थीं’
मनाली। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) में बीजेपी (BJP) को जीत दिलाने का सारा दारोमदार सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के ऊपर है। खास कर मंडी गृह जिला होने के चलते बीजेपी प्रत्याशी खुशाल सिंह को जीत दिलाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में सीएम लगातार मंडी लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले जयराम ठाकुर ने भरमौर और किलाड़ में भी जनसभाएं की। मनाली में एक बार फिर सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को निशाने पर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: फतेहपुर में किसी भी प्रत्याशी ने नहीं खींचे अपने पांव, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
गाली गलौज हिमाचल की भाषा नहीं
नेशन के दौरान ही मैंने स्पष्ट कहा था कि हम अपनी ओर से शुरुआत नहीं करेंगे। हम देवभूमि की संस्कृति का सम्मान करते हैं। केंद्र सरकार ने और हमने क्या काम किए, हम सिर्फ उन्हीं बातों का जिक्र करेंगे। बीजेपी कैंडिडेट के नॉमिनेशन के अगले दिन मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी का नॉमिनेशन था। कांग्रेस के लोग मंडी में आकर सीएम के खिलाफ बोल रहे थे। गाली देने की बात कर रहे थे। ये बात मंडी को अच्छी नहीं लगी।”
कन्हैया पर साधा निशाना
विपक्ष पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, ” उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में हमारे हिमाचल के विधायक और सांसद हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी की स्थिति विचित्र है। उनके स्टार प्रचारकों में कन्हैया कुमार हैं। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर देश के टुकड़े करने जैसे नारे लगाने के आरोप लगे। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाने के आरोप लगे।
प्रतिभा सिंह तो हिमाचली संस्कृति जानती थी
इसके बाद एक फिर सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी पर कारगिल बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया तो बिहार से आए थे, उन्हें हिमाचल की संस्कृति की समझ नहीं है, लेकिन दुख तब हुआ जब प्रतिभा सिंह ने कहा कारगिल छोटा युद्ध था। कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने सेना का अपमान किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कारगिल युद्ध लड़ने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को बीजेपी ने मंडी से प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने कारगिल युद्ध से जुड़ी तत्कालीन पीएम अटल बिहार वाजपेयी की यादें भी उन्होंने साझा की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


