-
Advertisement
बजरंगी भाईजान की मुन्नी का Video हुआ वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर मूवी बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली हर्षाली के वीडियो को लोग जमकर पसंद करते हैं और शेयर भी करते हैं। मुन्नी भी अलग-अलग जोनर के वीडियो बनाकर लोगों का खूब मनोरंजन करती है। नवरात्रि के मौके पर हर्षाली यानी बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वो गरबा डांस करती नजर आ रही हैं। हर्षाली मल्होत्रा का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
15 लाख फॉलोअर्स हैं इंस्टा अकाउंट पर
वीडियो के नीचे कैप्शन में हर्षाली ने लिखा कि वे डांडिया/ गरबा डांस के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं, लेकिन इसके बिना नवरात्रि अधूरी है। इसलिए मैंने इस डांस को करने की कोशिश है। हर्षाली मल्होत्रा के इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को देख आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे कि ये वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ की छोटी बच्ची है। गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने ‘बजरंगी भाईजान’ में अपने मुन्नी के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद से ही लोग उन्हें मुन्नी के नाम से जानने लगे थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘नास्तिक’ में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया। इस समय हर्षाली मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर 1. 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं।

