-
Advertisement
अजीबो-गरीब थीम्स रेस्टोरेंट: कहीं न्यूड परोसा जाता है खाना, तो कहीं टॉयलेट की सीट पर मिलता है
Last Updated on October 17, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। ये दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी हुई है। कुछ को प्रकृति ने जना है, और कुछ को इंसान के शैतानी दिमाग ने। कई बार आपको जरा हटके वाली फिलिंग नायब तरीकों को देखकर आती होगी। इसमें अब रेस्टोरेंट्स के थीम भी शामिल होने लगे। आज हम आपको सात ऐसे थीम्स पर आधारित है कि आपका दिमाग चकरा जाएगा।
यह भी पढ़ें:टौर के पत्तों से बनी पत्तल में खाने के फायदे हैं कई फायदे, नहीं होगी कई बीमारियां
न्यूज किया जाता है सर्व
सार्वजनिक तौर पर बिना कपड़ों के दिख जाना शर्मिंदी से भरा होता है। लोक लज्जा के चलते लोग पानी पानी हो जाते हैं। लेकिन लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जो न्यूड थीम पर आधारित है। लंदन का दि बुनियादी रेस्टोरेंट में वेट्रेस, शेफ और पब्लिक सभी न्यूड रह कर खाना बनाते, सर्व करते और खाते हैं।
महिला के शरीर पर परोसा जाता है खाना
अगर आपका यह सुनकर सिर घूमा तो एक और हैरतअंगेज थीम जानिए। जापानी भाषा में न्योताईमोरी का मतलब है नारी यानी महिला के शरीर पर परोसा गया खाना। इसे बॉडी सुशी भी कहते हैं। इन रेस्टोरेंट में बड़ी-बड़ी डाइनिंग टेबल पर यहां की खास डिश सुशी सा साशिमी को लड़कियों के ऊपर परोसा जाता है। यहीं नहीं इस लड़की के चारों तरफ बैठकर लोग सुशी खाते हैं। न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है।
जेल का है थीम
कोरोना का जनक चीन खाने में मामले पूरी दुनिया से अलग है। यह ऐसा देश है जो चमगादड़ को भी बड़े चाव के साथ खाता है। आज हम आपको यहां के एक थीम रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। चीन के एक रेस्टोरेंट में आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। कैदी और जेलर की ड्रेस में वेट्रर्स आपकी मेहमाननवाजी करते हैं। आप यहां बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खा सकते हैं।
बोल्ड नर्स की यूनिफॉर्म में महिला परोसती है खाना
अमेरिका के लास वेगास जो दुनिया का सबसे महंगा जगह माना जाता है। वहां ‘हार्ट अटैक ग्रिल’ रेस्टोरेंट अपनी अलग तरह की डिशेज और थीम के लिए दुनिया भर में फेमस है। जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में दाखिल होंगे यहां की बोल्ड वेट्रेस नर्स की यूनिफॉर्म में आपका स्वागत करेंगी। ये आपको एक अर्म बैंड और अस्पताल में मरीजों को पहनाने वाले गाउन देंगी, जिसे पहनकर ही यहां आप खाना खा सकते हैं। यहां की डिशेज के नाम भी बहुत अजीबो-गरीब हैं। यहां प्लेट लाइन फ्राइज, बायपास बर्गर, कोरोनेरी हॉट डॉग जैसी चीजें ही खाने के लिए सर्व की जाती है, जिसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं।
टॉयलेट की सीट पर मिलेग खाना
जीस टॉयलेट सीट पर बैठकर आप नित क्रिया करते हैं। कभी वहां बैठकर खाना खाया है, चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां आपको टेबल या कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। और सिर्फ यही नहीं, यहां डिशेज और ड्रिंक्स भी टॉयलेट सीट में ही सर्व की जाती है।
इन सब मामलों में यूरोप का बेहद खूबसूरत देश बेल्जियम भी पीछे नहीं है। यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो हवा में लटका रहता है। जी हां, हवा में ही खाना भी परोसा जाता है। दरअसल यहां क्रेन की मदद से हवा में 50 मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है जहां लोग बैठकर हवा में ही मेहमाननवाजी का आनंद उठाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page