-
Advertisement
‘सरकारू वारी पाटा’: पोस्टर में कीर्ति सुरेश का दिखा अलग अंदाज
Last Updated on October 17, 2021 by Deepak
हैदराबाद। महेश बाबू और कीर्ति सुरेश अपकमिंग फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ से दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘सरकारू वारी पाटा’ के निमार्ताओं ने कीर्ति सुरेश जन्मदिन पर शानदार पोस्टर का रिलीज किया है। कीर्ति सुरेश के जन्मदिन पर रिलीज हुए पोस्टर ने दर्शकों के मन में फिल्म के लिए और उत्साह पैदा कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री हमेशा की तरह शानदार दिखती है। पोस्टर में कीर्ति एक रंगीन टाई-डाई पोशाक में नजर आ रही है, वहीं उन्होंने पोनीटेल एक सेक्विन जैकेट के साथ अपना लुक पूरा किया है ग्लोइंग स्माइल के साथ बर्थडे पोस्टर में कीर्ति सुरेश का लुक सभी को आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें:‘द बिग पिक्चर’ के मंच पर गोरखपुर के शिक्षक की कहानी से प्रभावित हुए रणवीर सिंह
मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर इस मजेदार पोस्टर का अनावरण किया, साथ ही जन्मदिन की अभिनेत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “प्रतिभा से भरी पावरहाउस और हमारी प्यारी कीर्ति सुरेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तेलुगु के सुपरस्टार महेश ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी। महेश बाबू ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक कीर्ति सुरेश। आपको हमेशा असीम खुशी और सफलता मिले।” परशुराम पेटला द्वारा अभिनीत, ‘सरकारू वारी पाटा’ एक राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें सभी व्यावसायिक पहलू शामिल हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के संगीतकार एसएस थमन हैं। फिल्म मकर संक्रांति 2022 पर रिलीज के लिए तैयार है।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group