-
Advertisement
हिमाचल में लुटेरी दुल्हन, शादी के 9 दिन बाद गहने और नगदी लेकर फरार
Last Updated on October 21, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल में नइनवेली दुल्हन (Bride) शादी के 9 दिन बाद ही घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गई है। नवविवाहित महिला पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर (Baba Balak Nath Temple) में माथा टेकने गई थी। इसी बीच वॉशरूम का बहाना बनाकर फरार हो गई। मामला ऊना जिला से सामने आया है। महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है और ऊना में उसकी शादी हुई है। पीड़ित पति और उसके परिजनों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चोरों का आतंक: देर रात चार घरों में एक साथ की सेंधमारी, जेवरात और नकदी लेकर फरार
मिली जानकारी के अनुसार ऊना (Una) जिला के उपमंडल अंब के बेहड जसवां के युवक ने पंजाब के जालंधर स्थित मैरिज ब्यूरो के माध्यम से 8 अक्तूबर को युवती से शादी की थी। शादी के 9 दिन बाद लड़के के परिजनों ने नई दुल्हन को लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर जाने का प्लान बनाया। और लड़के के घरवाले नई नवेली दुल्हन को लेकर बिलासपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकाने पहुंच गए। इसी बीच मंदिर में दुल्हन वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई। दुल्हन के अचानक इस तरह से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। जिसके बाद युवक ने परिजनों के साथ बिलासपुर पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मेडिकल करवाने ले गए थे अस्पताल
वहीं घर पहुंचने पर जब परिजनों ने जांच की तो पता चला कि घर से सोने के 4 तोले का सेटए एक अंगूठी, शगुन के 20 हजार और 60 हजार की नकदी समेत एक मोबाइल फोन (Mobile Phone) गायब है। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page