-
Advertisement
हिमाचल: बीते एक महीने में 550 छात्र हुए संक्रमित, एक छात्रा की कोरोना से गई जान
शिमला। हिमाचल (Himachal) में बीते एक महीने में 550 से अधिक छात्र (Student) कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 556 छात्र संक्रमित (Infected) पाए गए। सबसे अधिक 196 छात्र हमीरपुर जिले में संक्रमित पाए गए। वहीं, कांगड़ा में 173, ऊना में 104, मंडी में 26, शिमला में 22, किन्नौर में 14, कुल्लू में आठ, बिलासपुर में सात, सोलन में चार, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में एक-एक छात्र संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, खास बात यह है कि सिरमौर जिले से एक भी छात्र कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
यह भी पढ़ें:खतरे की घंटी: ब्रिटेन में तबाही मचाने वाले कोरोना का नया वैरिएंट भारत में मिला
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 556 संक्रमित विद्यार्थियों में 250 सक्रिय मामले हैं, जबकि 305 विद्यार्थी स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित विद्यार्थियों में एक छात्रा की मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मृतक छात्रा अपने परिवार सहित शादी समारोह में शामिल हुई थी, जिसके बाद छात्रा में बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण पाए गए थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः कोरोना मामलों के बीच स्कूल बंद करने पर सीएम जयराम का बड़ा बयान
प्रवक्ता ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और त्योहारों के दौरान शादी समारोहों जैसे सामाजिक समारोहों में भाग लेते समय पर्याप्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए और कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाकर टीकाकरण कार्यक्रम सफल बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए। संपूर्ण टीकाकरण होने के बाद इस महामारी के संक्रमण के संभावित प्रसार को कम किया जा सकता है, जिससे हम बच्चों को संक्रमण के खतरे से बचा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

