-
Advertisement
हिमाचलः आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस ने ली बिलासपुर के शख्स की जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामलों के बीच स्क्रब टाइफस संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी बीच स्क्रब टाइफस से आईजीएमसी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बीमारी से जान गंवाने वाला शख्स बिलासपुर का रहने वाला था इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला आया था। इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ अब तक आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः ऐतिहासिक गांव मलाणा में भीषण अग्निकांड, डेढ दर्जन मकान हुए राख
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में हर रोज स्क्रब टाइफस के 1 से 2 मामले पहुंच रहे हैं। लगातार आ रहे मामलों को लेकर चिकित्सक भी अलर्ट हो गए हैं और उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। विभागाधिकारियों का कहना है कि स्क्रब टाइफस की मॉनिटरिंग की जा रही है और रोजाना रिपोर्ट निदेशालय और सचिवालय भेजी जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग इन दिनों झाड़ियों से दूर रहें और घास आदि में न जाएं। उधर आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के मामले आ रहे हैं। एक व्यक्ति की इस बीमारी से जान भी गई है। लोगों से आग्रह है कि अगर स्क्रब के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो अस्पताल में आएं और समय से अपना उपचार शुरू करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

