-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरुः इन मुद्दों पर लगेगी मुहर
शिमला। हिमाचल में आज जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) होगी। इस बैठक में स्कूल और कॉलेज नियमित खोलने या फिर बंद रखने पर निर्णय लिया जाएगा। कल प्रदेश सचिवालय में सुबह साढ़े 10 बजे सीएम जयराम की अध्यक्षता में यह कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें स्कूलों पर फैसला अहम माना जा रहा है। बता दंे कि स्कूलों में शिक्षा विभाग (Education Department) ने दिवाली पर आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आठ दिन की छुट्टिया दे दी थीं। इन छुट्टियों को देने का फैसला कोरोना चेन तोड़ना था। जिसमें कुछ हद तक शिक्षा विभाग कामयाब भी रहा। इसके बावजूद शिक्षा विभाग कैबिनेट बैठक में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से अवगत करवाएगा। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगामी फैसला लेगी। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना संबंधी प्रस्तुति देगा। वहींए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में दिवाली की छुट्टियां कारगर साबित हुई हैं।
कल शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक
वहीं हिमाचल में हुए उपचुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को कल यानी सोमवार को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाएंगे। जुब्बल.कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुरए फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया और अर्की से विजयी संजय अवस्थी कल शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंहए पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
हिमाचल: दो साल बाद तीसरी और पांचवी के विद्यार्थी आएंगे स्कूल
कोरोना महामारी के कारण करीब दो सालों से घर बैठे तीसरी और पांचवी कक्षा के छात्रों को स्कूल बुलाने का फैसला किया गया है। हालांकि इन छात्रों को अभी सिर्फ दो ही दिन के लिए स्कूल बुलाया जाएगा। 12 नवंबर को होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए इन बच्चों को स्कूल बुलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कल यानी सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस निर्णय पर चर्चा की जाएगी और फिर इस फैसले पर अंतिम मुहर लगेगी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि 11 नवंबर यानी नेशनल अचीवमेंट सर्वे से एक दिन पहले बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा, ताकि इन्हें परीक्षा की तैयारी करवाई जा सके।

यह भी पढ़ें:HPBOSE: 10वीं व 12वीं की टर्म परीक्षाओं के लिए 2113 केंद्रों का चयन, लगेंगे CCTV
इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) की ओर से करवाया जा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के 1972 केंद्रों में आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र इसमें भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही इस परीक्षा में इस बार कुछ बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाने जा रहा है। कोरोना महामारी में बच्चों की मानसिकता पर कितना असर पड़ा इसका भी सर्वे के माध्यम से पता लगाया जाएगा। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
8वीं से 12वीं के विद्यार्थी कल से आएंगे स्कूल
सोमवार से आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सोमवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। इसमें कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जाना है या नहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


