-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक हादसाः शिमला के विकास नगर में आग लगने से बुजुर्ग जिंदा जला
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला के विकासनगर में एक फ्लैट में आग लगने के कारण एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। यह दुखद घटना आज सुबह करीब 3 बजे हुई बताई जा रही है है। विकासनगर एसडीए कॉलोनी के ब्लॉक सी में जैसे ही आग लगने की भनक पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच का आग पर काबू पाया।

इस हादसे में घर मे रखे सारे समान के साथ साथ एक बुजुर्ग की भी जलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान किशोर बजाज के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि वो इस घर मे अकेले रहते थे और इनके घर में लाइट नही थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। गुरुवार सुबह अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि विकास नगर में एक फ्लैट में आग लग गई है। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई है। वहीं, जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आग बीड़ी या सिगरेट की वजह से लगी हो सकती है। फ्लैट में लाइट नहीं थी इसलिए शॉर्ट सर्किट का कोई सवाल ही नहीं है। आगजनी में सिलेंडर को बाहर निकाल दिया गया था ताकि आग और न फैले।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


