-
Advertisement
हिमाचल में बुजुर्ग ने दिव्यांग नाबालिग से किया दुष्कर्म, पर्यटक युवती से भी हुई दरिंदगी
Last Updated on August 9, 2021 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में जहां एक दिव्यांग नाबालिग (Disabled Minor) के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। वहीं दिल्ली की एक युवती के साथ यूपी के युवक ने दरिंदगी की है। हालांकि दिल्ली की युवती ने इस संबंध में गाजियाबाद में मामला दर्ज करवाया है। पहला मामला सिरमौर (Sirmaur) जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में सामने आया है। यहां दिव्यांग से दुष्कर्म (Rape) के आरोप में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इलाके की एक महिला ने पुरूवाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने कहा कि बीते रोज शाम वह अपनी बेटी के साथ टेलर की दुकान पर कपड़े लेने गई थी। इस दौरान उसकी छोटी दिव्यांग बेटी घर पर ही थी। जब वह घर के समीप पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि एक व्यक्ति उनके घर में घुसा है। इस पर वह तेजी से घर पहुंचीं तो देखा कि यूपी (UP) के सहारनपुर का 50 वर्षीय नसीम उसकी दिव्यांग बेटी से गलत काम कर रहा था। शोर मचाने के बाद वह खेतों की तरफ भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। डीएसपी (DSP) वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हरियाणा के 3 लोगों से 4 किलो से भी अधिक चरस बरामद, कुल्लू में धरे आरोपी
इसी तरह से दिल्ली से हिमाचल घुमने आई युवती से उत्तर प्रदेश (UP) के युवक ने दुष्कर्म किया है। हालांकि इस युवक ने इससे पहले भी इस युवती से दुष्कर्म किया था और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो निकाल लिए थे। उसके बाद ही युवक युवती को हिमाचल घुमाने लेकर आया और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली (Delhi) की रहने वाली इस युवती ने कथित तौर पर अपने दोस्त पर गाजियाबाद के कौशांबी स्थित फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत (Complaint) में युवती का कहना है कि बीते साल इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखाए लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद भी उन दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी रही। छात्रा का आरोप है कि एक बार आरोपी युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ कौशांबी स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद वह उसे हिमाचल घुमाने ले गया, वहां भी उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।