-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 10 लोगों की गई जान, 21 विद्यार्थियों सहित 145 मामले
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी को लेकर आज का दिन बहुत ही भयानक रहा। आज यानी गुरुवार को कोरोना महामारी से 10 लोगों की जान गई है। इसमें सबसे अधिक ऊना जिला में तीन लोगों की मौत हुई है। ऊना में 55 वर्षीय और दो 60 वर्षीय पुरुषों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। इसी तरह से कांगड़ा जिला में दो 74 और 101 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसी तरह से हमीरपुर में 90 वर्षीय पुरुष मंडी में 38 वर्षीय महिला और 77 वर्षीय पुरुष शिमला में 95 वर्षीय महिला सहित 68 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भानुपली-बिलासपुर रेल लाइन में एक और बड़ी सफलता, सबसे लंबी टनल का हुआ उद्घाटन
हिमाचल में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 21 विद्यार्थियों सहित 145 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। वहीं आज 168 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज तक दो लाख 25 हजार 464 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 20 हजार 536 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3783 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 1128 एक्टिव केस हैं।
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 40 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलाव मंडी में 25, हमीरपुर में 23, ऊना में 22, बिलासपुर में 14, सोलन में 12, शिमला में 8 और कुल्लू में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इस तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 67, हमीरपुर से 44, मंडी से 25, बिलासपुर से 12, शिमला से 8, ऊना से 5, कुल्लू से 3, चंबा से 2, किन्नौर से एक और सोलन से भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
आज के सैंपल में 136 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 8392 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 136 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8245 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 11 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



