-
Advertisement
कंगना ने देशभक्तों की कुर्बानियों का उड़ाया मजाक, पद्मश्री वापिस ले सरकार
शिमला। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा देश की आजादी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर राजनीतिक तुफान खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए देश के लिए मर मिटने वालों का मजाक उड़ाया गया है।
ये भी पढ़ें- बेफिक्री की इंतेहा: देश कंगना के बयान पर बवाल काट रहा है, मोहतरमा इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तस्वीरें डाल रही हैं
आज हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी जिलाध्यक्ष इसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करेंगी शहीदों, वीर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान pic.twitter.com/HsTsDzK9sH
— Jenab Chandel (@JenabChandel) November 13, 2021
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 1947 के दौर में हजारों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। देश में 1857 से ही गुलामी के खिलाफ लड़ाई चली आ रही है। देश की आजादी के लिए रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद व उधम सिंह जैसे वीर सपूतों ने अपने प्राणों का मोह तक छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने सभी देशभक्तों का मजार उड़ाया है। जैनब चंदेल ने कहा कि पद्मश्री एक बहुत बड़ा सम्मान है और यह राष्ट्र के उन लोगों को मिलता है, जिन्होंने किसी कार्य में महारथ हासिल की हो या समाज भलाई का कोई अतुलनीय कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि हम पद्मश्री का सम्मान करते हैं और उन सभी लोगों का दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी कर्मठता से खुद को पद्मश्री के योग्य बनाया।
चंदेल ने कहा कि अगर कंगना रनौत को यह सम्मान मिला है तो उसे इस की गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी। पद्मश्री का मतलब है राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने वाले लोगों का सम्मान, लेकिन कंगना राणावत ने राष्ट्र और राष्ट्र के देशभक्तों का अपमान किया है। उन्होंने ने केंद्र सरकार से अभिनेत्री कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने और निंदनीय बयान के खिसलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि पद्मश्री मिलने के बाद हाल ही में जारी बयान में अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि असली आजादी 1947 में नहीं बल्कि 2014 में मिली है, जिससे कि संदेश साफ है कि बीजेपी सरकार आने के बाद इस देश ने आजादी की सांस ली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group