-
Advertisement
पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है देसी घी, जानिए क्या हैं इसके फायदे
Last Updated on August 27, 2022 by sintu kumar
भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर बनाने के लिए हम अपने खाने में कई तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं। देसी घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। देसी घी हर डिश में एक खास व अलग स्वाद डाल देता है। देसी घी त्वचा, बालों, पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। देसी घी सेहत ठीक रखने के लिए पावर हाउस का काम करता है।
यह भी पढ़ें: राजमा समेत जलेबी, समोसा नहीं है भारतीय पकवान, जानिए किस देश के हैं ये फूड आइटम
देसी घी प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के का एक समृद्ध स्रोत है। देसी घी पीले व सफेद रंग का होता है। सफेद देसी घी भैंस के दूध से बनता है जबकि पीला देसी घी गाय के दूध से बनता है। दोनों तरह के घी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और इनमें वसा की मात्रा समान होती है। गाय के दूध से बने घी को भैंस के दूध से बने घी से ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।
यह भी पढ़ें: 100 साल तक जीने की है ख्वाहिश तो आप भी खाने में शामिल करें ये सब्जी
सफेद घी की तुलना में पीले घी में फैट ज्यादा होतो है। जबकि सफेद घी में अधिक वसा और कैलोरी होती है। सफेद घी सर्दी, खांसी और जोड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। सफेद घी हमारे शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक तत्व प्रदान करता है। सफेद घी हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन बढ़ाने और हृदय की मांसपेशियों की गतिविधि को बढ़ाने में मदद करता है। सफेद घी को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। पीला घी यानि गाय के दूध का बना घी वजन घटाने के लिए अच्छा होता है। पीला घी पचाने में आसान होता है। पीला घी आंख और मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छा माना जाता है। पीले घी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। पीले घी में ए2 प्रोटीन मिलता है जोकि सफेद घी में नहीं होता है। पीले घी हमारे शरीर को प्रोटीन, खनिज, कैल्शियम और विटामिन प्रदान करता है। पीला घी पर्याप्त रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा पीला घी हृदय को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page