-
Advertisement
हिमाचल: फुटपाथ निर्माण को लेकर दुकानदार हुए तल्ख, कहा-पहले पानी निकासी का करें उचित प्रबंध
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे पर रोटरी चौंक से लेकर ऊना (Una) कालेज तक राहगीरों को पैदल चलने के लिए प्रशासन के आदेशों पर बनाये जा रहे फुटपाथ का दुकानदारों (Shopkeeper) ने विरोध किया है। गुरुवार से शुरू हुए इस कार्य का व्यापारियों के विरोध के चलते काम देरी से शुरू हुआ। व्यापारियों का कहना है कि पहले बरसात के दिनों में आने वाली पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए, उसके बाद फुटपाथ (Footpath) का कार्य शुरू किया जाए। अगर ऐसे ही फुटपाथ बनाया जाता है, तो पानी दुकानों के अंदर चला जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ बनने के चलते दुकानदारों को काफी दिक्कत पेश आएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनुसूचित जाति संगठनों ने निकाली रोष रैली, कहा- शव यात्रा निकालने पर कार्रवाई ना हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

उन्होंने कहा कि पहले बरसाती पानी (Water) की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, उसके बाद फुटपाथ का कार्य शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में पानी ना आएए इसके लिए दुकानों के आगे दो-दो फीट इंटे लगा रखी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि पहले दुकानदारों से चर्चा करनी चाहिए थी, उसके बाद काम शुरू करना था। उन्होंने कहा कि फुटपाथ बने, इससे हमे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन एक सिस्टम के तहत कार्य शुरू किया जाना चाहिए था। बता दें कि शहर में राहगीरों को चलने में पेश आ रही दिक्कतों को लेकर जिला प्रशासन ने ऊना कॉलेज से लेकर रोटरी चौक तक फुटपाथ बनाने का निर्णय लिया था। इस पर करीब 65 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसका कार्य नेशनल हाइवे द्वारा शुरू कर दिया गया है।
क्या कहते हैं एनएच विभाग के एसडीओ
वहीं, एनएच विभाग के एसडीओ आरके शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर रोटरी चौक से लेकर ऊना कॉलेज तक फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा बरसात होने पर ही पानी की समस्या पेश आती है। अन्यथा कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने विरोध किया था, जिसके बाद बातचीत कर कार्य को शुरू करवा दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



