-
Advertisement
हिमाचल में अनोखा मामला, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण; जाने पूरी कहानी
Last Updated on November 28, 2021 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए हैं। महिला की मौत डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हुई है। 31 वर्षीय महिला को 20 अक्तूबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान महिला के पति (Husband) ने बताया था कि बिस्तर से गिरने के कारण महिला बेहोश हो गई है। वहीं महिला के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिससे परेशान व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के बेहोश होने के चलते पुलिस उसका बयान नहीं ले पाई थी। वहीं मृतक व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने साढू पर गंभीर आरोप जड़े हैं। मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना पंचरुखी के तहत सामने आया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी तलाक के लिए कर रही थी एक करोड़ की डिमांड, पति ने नर्मदा में कूदकर दे दी जान
मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति विजय के जहर निगलने के बाद उसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां पर वह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) भी पाया गया था और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई थी। वहीं,पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके साडू ने उसे परेशान किया जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया था। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने पर आरोपी साडू के खिलाफ धारा 306 में मामला दर्ज किया था। वहींए अब पति के निधन के बाद महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। थाना प्रभारी पंचरूखी सुभाष चंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला शुरू से ही अचेत अवस्था में थी जिस कारण इसका कोई बयान पुलिस के पास नहीं हो सका। इस महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी बिस्तर से गिर कर बेहोश हो गई जबकि मायका पक्ष ने लड़की पर पति विजय द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है।