-
Advertisement
जब सरकारी दफ्तर से फाइल लेकर भागी बकरी, फिर क्या हुआ देखें वीडियो
Last Updated on December 2, 2021 by saroj patrwal
कानपुर। सरकारी दफ्तरों को किस्से तो आप ने बहुत सुने व पढ़े होंगे। यहां का माहौल ही कुछ अलग होता है। क्या हो जब एक बकरी सरकारी दफ्तर में घुस जाए और फाइल लेकर भाग जाए। आगे-आगे मुंह में फाइल दबाए बकरी और पीछे पीछे कर्मचारी…। ये वाक्या है उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। कानपुर से चौबेपुर विकास खंड कार्यालय में पता नहीं कहा से एक बकरी घुस गई और एक ‘फाइल’ लेकर भागने लगी। जब कर्मचारी को इसका पता चला तो उसके पीछे भागे। बकरी भी यहां कम थी जनाब । पूरे परिसर में फाइल कर्मचारी को दौड़ती रही । काफी देर की भागमभाग में फाइल के कुछ कागज फट गए और एक घंटे बाद फाइल कहीं जाकर बचाई गई। बकरी और कर्मचारी के बीच पकड़म-पकड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आप भी देखिए
यह भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला: यहां एक महिला गाय को मानती है पति, जानें पूरा मामला
कानपुर भी गज़बे है भाई.. एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है pic.twitter.com/ql6Yt0D3aE
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) December 1, 2021
इस वीडियो को शोयर करते हुए @apnarajeevnigam नाम के यूजर ने लिखा- कानपुर भी गजबे है भाई… एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है. बकरी का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। लोग वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बकरी सरकारी कार्यों का मुआयना कर रही है। दूसरे ने लिखा बकरी सरकारी लगती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group