-
Advertisement
Paragliding/ Una/landing site
/
HP-1
/
Dec 09 20214 years ago
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुल्हड़ी को कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग के तहत टेक-ऑफ तथा अंदरौली को लैंडिंग साइट के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। पर्यटन विभाग की इस अधिसूचना को जिला के पर्यटन विकास में मील का बड़ा पत्थर माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों के बाद अब मैदानी क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में भी साहसिक गतिविधियां आधिकारिक रूप से शुरू हो सकेगी।
Tags