-
Advertisement
कांगड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़ , टांडा गेस्ट हाउस से 2 युवतियां रेस्कयू ,महिला दलाल हिरासत में
Sex Racket in kangra: कांगड़ा में देह व्यापार का मामला सामने आया है। कांगड़ा पुलिस ने टांडा मेडिकल कालेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे के भंडाफोड़ करते हुए पंजाब की महिला को हिरासत में लिया है साथ ही दो युवतियां को रेस्क्यू किया गया है। यहां पर बाहरी राज्यों की लड़कियां देह व्यापार का काम कर रही थीं। महिला की पहचान नीतू राजपूत उम्र 35 वर्ष मनीमाजरा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगानी कार्रवाई की जा रही है। महिला को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो टीमों का गठन किया गया और सूचना के आधार पर एक सुनियोजित तरीके से पुलिस विभाग से दो व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। उनके वहां पहुंच जाने पर दोनों गठित टीमों ने वहां सयुंक्त दबिश दी। दबिश के दौरान दो लड़कियों को गेस्ट हाउस से निकाला गया। इस दौरान जो महिला इन लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवा रही थी, उसे भी हिरासत में ले लिया गया। महिला की पहचान नीतू राजपूत मनीमाजरा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगानी कार्रवाई की जा रही है। महिला को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
राहुल चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

