-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 17 स्कूली छात्रों सहित 41 लोग संक्रमित, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज यानी मंगलवार को 17 स्कूली छात्रों सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह स्कूली छात्र सोलन जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (Jawahar Navodaya Vidyalaya Kunihar) के छात्र हैं। इस स्कूल मंे पिछले दो दिन में 36 छात्र कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हें। बीते रोज इस स्कूल में 19 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि आज यहां 17 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खंड चिकित्साधिकारी अर्की के आग्रह पर एसडीएम अर्की ने जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बता दें कि 4 दिन पूर्व विद्यालय के 3 स्कूली छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद डॉक्टर दीपिका के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने रैंडम के आधार पर टैस्ट लेने शुरू किएए जिनमें सोमवार को 19 छात्र कोरोना पॉजिटिव आए। मंगलवार को भी सैंपलिंग जारी रहीए जिसमें 17 छात्र पॉजिटिव निकले हैं। इन सभी को स्कूल परिसर में बनाए गए आइसोलेशन ब्लॉक में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जवाहर नवोदय विद्यालय के 21 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, बंद किया स्कूल
वहीं, हिमाचल प्रदेश के दो जिला कोरोना फ्री (Corona Free) होने में कामयाब हुए हैं। यह जिले लाहुल स्पीति और किन्नौर हैं। यहां मौजूदा समय में कोई भी कोरोना (Corona) का एक्टिव मामला नहीं है। वहीं प्रदेश के अन्य 10 जिलों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार आज दो लोगों की कोरेाना संक्रमण से मौत हुई है। यह दोनों मौतें शिमला जिला में हुई हैं। इसमें एक 63 वर्षीय पुरुष और एक 52 वर्षीय महिला शामिल है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 41 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। वहीं 105 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 28 हजार 048 लोग कोरोना संक्रमण (corona infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 23 हजार 666 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3845 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। वहीं राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस कम होने लगे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 520 एक्टिव केस है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 68 लोग संक्रमित, 88 हुए ठीक; यहां जाने पूरी डिटेल

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक सोलन जिला में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 7, हमीरपुर में 6, ऊना में 3, मंडी में 3 और कुल्लू जिला में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 49, कांगड़ा से 29, शिमला से 7, हमीरपुर से 5, ऊना से 4, बिलासपुर से 3, चंबा से 3, सोलन से 3, किन्नौर से एक और कुल्लू से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल मे 40 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 7112 लोगों के सैंपल कोरेाना जांच को लिए थे। जिसमें से 40 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 7041 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 31 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



