हिमाचलः शहीद विवेक के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए, पार्थिव देह कल तक पहुंचने की उम्मीद

मां बेसुध पड़ी है, तो पिता बोल नहीं पा रहे हैं

हिमाचलः शहीद विवेक के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए, पार्थिव देह कल तक पहुंचने की उम्मीद

- Advertisement -

हिमाचल के सपूत लांसनायक विवेक कुमार( Lance Naik Vivek Kumar)तमिलनाडू के कुन्‍नूर में हुए हे‍लीकाप्‍टर क्रैश( Helicopter crash)में शहीद हुए हैं। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के रहने वाले 29 वर्षीय लांस नायक विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत( CDS Bipin Rawat) के पीएसओ थे। विवेक कुमार के घर सुबह जैसे ही सैन्य जवान पहुंचे चीखो-पुकार मच गई। शहीद की पत्नी प्रियंका समझ ही नहीं पा रही है कि आखिर हुआ क्या है। जबकि मां बेसुध पड़ी है, तो पिता बोल नहीं पा रहे हैं। सैन्य जवानों के अनुसार शहीद के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए हैं , जिन्हें जांच के लिए भेजा है।


यह भी पढ़ें:ड्राइवर को आया चक्करः एचआरटीसी की बस रेलिंग से जा टकराई, 12 यात्री थे सवार

विवेक कुमार की पार्थिव देह घर पहुंचने के लिए अभी इंतजार करना होगा। शहीद की पार्थिव देह कल तक पहुंचने की उम्मीद है। डीएनए सैंपल जांच को दिल्ली भेजा जाएगा। इसके बाद ही दिल्ली से पार्थिव देह को जयसिंहपुर लाया जा सकेगा। विवेक पिछले माह नवंबर में ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। विवेक ने बुजुर्ग पिता रमेश चंद से जनवरी में फि‍र से आने का वादा किया था, लेकिन उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में जयसिंहपुर का ये वीर सपूत शहीद हो गया। विवेक के परिवार में छह माह का बेटा, पत्नी और माता-पिता हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | himachal news abhi abhi | latest hp news | शहीद विवेक | himachal abhi abhi news | डीएनए सैंपल | पार्थिव देह कल तक पहुंचने की उम्मीदLatest Himachal News in Hindi | हिमाचल | जवान | Himachal Pradesh News in Hindi | himachal abhi abhi | Himachal News Today | Himachal News | Himachal headlines in Hindi | Latest Himachal News | Himachal local news | Himachal Breaking News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है