-
Advertisement
पीएम मोदी का दो घंटे का होगा पड़ाव, 11 हजार करोड़ में क्या कुछ होगा, पढ़ें डिटेल
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर शिमला लौट आए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने 27 दिसंबर को मंडी में होने वाले प्रदेश सरकार के 4 साल के कार्यक्रम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को न्यौता दिया है। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर सरकार मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी 11 हजार करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें: Breaking: सीएम जयराम की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या हुआ पढ़े
पीएम मोदी कार्यक्रम में दो घंटे रुकेंगे और लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। दिल्ली (Delhi) में पीएम मोदी को न्यौता देने के बाद शिमला पहुंचे जयराम ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पीएम को विधिवत न्यौता दिया है और प्रदेश के विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। पीएम मोदी मंडी में इन्वेस्टर मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम मोदी द्वारा किये जाने वाले 11 हजार करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन में रेणुका बांध, लुहरी स्टेज-1, धौलासिद्ध का शिलान्यास और सावड़ा कुडू प्रोजेक्ट मुख्य हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

