-
Advertisement
हिमाचल शिक्षक महासंघ की कार्यकारिणी के चुनाव में किसे मिली सरदारी, यहां जाने
शिमला। हिमाचल शिक्षक महासंघ (Himachal Teachers Federation) को नया प्रांत अध्यक्ष मिल गया है। आज यानी सोमवार को राजधानी शिमला (Shimla) के कुफरी क्षेत्र में महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें पवन कुमार को हिमाचल शिक्षक महासंघ को प्रांत अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही डॉ. मामराज पुंडीर को राज्य महामंत्री चुना गया है। कार्यकारिणी चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका वीर भगत ने निभाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का दो घंटे का होगा पड़ाव, 11 हजार करोड़ में क्या कुछ होगा, पढ़ें डिटेल
बता दें कि राज्य इकाई में पवन कुमार को दूसरी बार प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल चुने गए।
नई कार्यकारिणी में जयशंकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकृष्ण मारकंडे, नरेंद्र कपिला, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, तीर्थ आनंद, हेमराज, ललिता वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। विनोद सूद को संगठन मंत्री, भीष्म सिंह और नरेश शर्मा को सह संगठन मंत्री चुना गया। इनके अलावा प्रदीप कुमार, राजेंद्र कृष्ण को कार्यालय सचिव, शशि शर्मा को मीडिया प्रमुख चुना गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, जगजीत जगदीश चंद्र कौशिक और जगदीश चौहान भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

