-
Advertisement

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
असम से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। असम में एक पालतू बकरी ने इंसान की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। मामले के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। वहीं, अब इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रही है। हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे के बाद ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें-नए साल के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, ऐसा करने से मिलेंगे पैसे
यह मामला असम (Assam) के कछार जिले का है। यहां कछार (Cachar) जिले के गांव गंगा नगर में सोमवार को एक पालतू बकरी ने इंसान की शक्ल जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी और दो पैर व कानों के अलावा सब कुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। हालांकि, बाद में बच्चे की मौत हो गई। गांव वालों को यह लगा कि बकरी के पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया है। जिसके चलते उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से अनुसार बच्चे को दफना दिया। पशुपालक ने बताया कि जब उनकी पालतू बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि यह बच्चा कैसे बिल्कुल
इंसान जैसा दिखाई दे रहा था।
सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल
सोशल मीडिया पर भी अब बकरी के बच्चे की तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि बकरी (Goat) के बच्चे की शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे जैसी दिखाई दे रही थी, लेकिन बच्चा अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था।