-
Advertisement
हिमाचलः ट्रैक्टर में पत्थर भर रहा था जुखाला निवासी , ऊपर से गिर गया ल्हासा
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के तहत बरमाणा में मिट्टी के नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत नम्होल पुलिस चौकी के जब्बलपुल के पास धर्मपाल (31) पुत्र रोशन निवासी नलवाड़, जुखाला जब्बलपुल के साथ ही खुदाई कर के पत्थरों से ट्रैक्टर को भर रहा था। उसी समय ऊपर से मिट्टी का ल्हासा गिर गया और धर्मपाल मिट्टी के नीचे दब गया।
यह भी पढ़ें-हिमाचल में एक और काष्ठकुणी शैली से बना मकान जला, तीन परिवार हुए बेघर
जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो उसे मिट्टी के नीचे से निकाल कर सीएच अस्पताल मार्कण्ड (गसौड) ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


