-
Advertisement
हिमाचल में नवगठित नगर निगमों को जल्द मिलेगा स्टाफ, जाने क्या बोले सीएम जयराम
मंडी। हिमाचल के सभी नवगठित नगर निगमों (Municipal Corporations) में स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों को निर्णायक दिशा और गति मिले। शुक्रवार शाम को मंडी पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने नगर निगम मंडी की मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में ये बात कही। सीएम जयराम ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में गौ अभ्यारण्य बनाने के लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन चयनित करने और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम ने अनुसूचित जाति परिवारों को उपकरण खरीद राशि बढ़ाने का किया ऐलान
उन्होंने कहा कि इससे मंडी (Mandi) में लावारिस पशुओं की समस्या से बड़े स्तर पर राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को गौ अभ्यारण्य बनाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने को कहा। इसके अलावा सीएम जयराम ने फोरलेन परियोजना के निर्माण कार्य के चलते नेरचौक-पंडोह सड़क की खराब हालत को बिना देरी किए सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए अविलम्ब काम शुरू करने को कहा। उन्होंने नगर निगम मंडी की मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों से शहर की विकास योजना को लेकर विचार विमर्श किया और विकास कार्यों को गति देने को लेकर मार्गदर्शन एवं ज़रूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीँ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…




