-
Advertisement
हिमाचलः खड़ी गाड़ी पर गिरा पेड़, कसोल-मणिकर्ण मार्ग अवरुद्ध
कुल्लू। हिमाचल में बिगड़े मौसम के बीच सड़क हादसे भी लगातार हो रहे हैं। कुल्लू जिला के चोज में बीती देर रात भूस्खलन के कारण देवदार का बड़ा वृक्ष सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरा जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन (Landslide) होने से 15 मिनट पहले सभी सवारियां गाड़ी से उतर कर होटल में चली गई थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में यहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हत्या का मामला दर्ज
भूस्खलन होने के बाद कसोल से मणिकर्ण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है, इसके चलते लोगों को आने जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई कार मंडी निवासी की है। ये लोग मंडी से मणिकर्ण आए थे। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग को मलबा और पेड़ हटाने के निर्देश दिए हैं, कुछ देर में सड़क यातायात बहाल होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


