-
Advertisement
हिमाचलः पति ने पत्नी पर किया कस्सी से वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर की एक महिला ने अपने पति पर गाली गलौच करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस( Police)ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार( Arrest) कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में किरण बाला ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले पंजावर के मोहिंद्र पाल के साथ हुई थी। पति उसके साथ व अपने माता-पिता के साथ भी शराब पीकर अक्सर मारपीट करता रहा है। शनिवार शाम को पति ने शराब में धुत होकर गाली गलौच करने लगा व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। फोन मांगने उसके मारपीट करने लग पड़ा।
ये भी पढ़ेः गोविंद सागर झील में डूबे युवक के पिता ने तीन के खिलाफ दर्ज करवाया हत्या का मामला
पीड़िता का कहना है कि उसने पति के चंगुल से छूटने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पति ने देखते ही देखते पड़ोसी की पशुशाला के पास रखी कस्सी उठाकर उसके सिर पर मार दी, सिर से खून निकलने लगा। महिला को पड़ोसियों ने ईसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


