-
Advertisement

महिला ने हाई हील्स पहनकर रस्सी पर दिखाया करतब, देखें वीडियो
आपने अक्सर महिलाओं को हाई हील्स पहन कर चलते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को हाई हील्स (High Heels) पहनकर रस्सी पर कूदते हुए देखा है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक महिला की वीडियो शेयर की गई है। वीडियो में महिला हाई हील्स पहनकर रस्सी पर कूदती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- अचानक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, शख्स ने ऐसे बचाई दो मासूम बच्चों की जान
वायरल वीडियो में एक महिला हाई हील्स पहने हुए रस्सी पर कूदती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, ये वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांता मोनिका बीच की है, जहां पर एक महिला हाई हील्स पहन कर बड़ी आसानी से रस्सी पर कूदते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं महिला रस्सी पर कूदने के साथ-साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। महिला की ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @guinnessworldrecords से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ऐसा तो बिना हील्स के करना भी असंभव है, मैं हैरान हूं कि इन्होंने
हील्स पहनकर ऐसा कैसे कर लिया। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा ना जाने कितनी मेहनत की होगी उन्होंने ऐसा करने के लिए।