-
Advertisement

हिमाचल: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, व्यक्ति ने निगल लिया जहर
गगरेट। हिमाचल के ऊना जिला में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) पेड़ से लटका मिला हैं वहीं एक अन्य व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला उपमंडल गगरेट के दियोली गांव से सामने आया है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान घनारी के नरेश कुमार पुत्र देस राज के रूप में हुई है। मृतक ढोल मास्टर था और हारमोनियम बजाने की ट्रेनिंग भी देता था। जोकि पिछले करीब सात दिनों से लापता (Missing) था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर में मिला नर कंकाल, कैसे हुई मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज
पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और है। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर मौत के कारणों को जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि फारेंसिक विशेषज्ञ भी मौका पर बुलाए जा रहे हैं। पुलिस थाना गगरेट के सह प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि मौत के कारणों का पुख्ता पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। बहरहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
इसी तरह से पुलिस थाना अंब के तहत कलरूही में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ (Posion) निगल लिया। पीड़ित की पहचान अमर सिंह पुत्र राज पाल निवासी ढोलवह जानोड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब अमर सिंह ने शुक्रवार रात को कलरूही स्थित अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोली निगल ली। जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ती देखकर पत्नी ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचायाए लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una) रेफर कर दिया। जहां से उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page