-
Advertisement
हिमाचल में मिले तीन शव, 12 दिन से लापता महिला की जंगल में मिली लाश
Last Updated on February 21, 2022 by Vishal Rana
ऊना/रिकांगपिओ। हिमाचल के ऊना जिला में आज दो शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं किन्नौर (Kinnaur) जिला के सांगला में 12 दिन से लापता महिला (Missing Women) का शव जंगल से बरामद किया है। महिला का शव जंगली जानवरों ने पूरी तरह से नोच खाया था। हालांकि पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ऊना जिला के पुलिस थाना गगरेट से सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान करुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। मृतक के पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल से लापता युवक का शव आठ दिन बाद लुधियाना रेलवे ट्रैक पर मिला
वहीं, पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत ऊना-बंगाणा मार्ग के अंतर्गत समूर खुर्द में जल शक्ति विभाग द्वारा निर्मित एक बांध के पास गहरी खाई में कांगड़ा (Kangra) निवासी का शव मिला है। मृतक के पास एक बैग और आधार कार्ड मिला है, शव की पहचान के बाद मृतक के स्वजन से संपर्क किया गया। स्वजनों के अनुसार व्यक्ति कुछ समय से घर से लापता था और उसकी खोज की जा रही थी, लेकिन इसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। 50 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र कपिल देव गांव बडूखर इंदौरा जिला कांगड़ा का रहने वाला था। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया शव की पहचान हो गई है। मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां महिला की कटी बाजू लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों में फैली दहशत
सांगला में 12 दिन से लापता महिला का शव जंगल में मिला
इसी तरह से किन्नौर (Kinnaur) जिला के रिकांगपिओ में 12 दिन से लापता महिला का शव मिला है। यह शव पुलिस थाना सांगला के तहत रेशवाल के जंगल से बरामद हुआ है। शव को जानवरों ने नोच खाया था। मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय भाग देवी पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव व डाकघर रेशवाल के रूप में हुई है। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि रविवार को जगमोहन निवासी रेशवाल ने 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी कि रेशवाल के पास जंगल में शव पड़ा हुआ है। इस पर एसडीपीओ भावानगर राजू पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पहले तो शव की पहचान नहीं हो पाई, क्योंकि महिला का केवल दायां पैर ही घुटने से नीचे मांस सहित था। बाकी पूरे शरीर की केवल हड्डियां ही शेष बची हुई थी। 8 फरवरी को थाना सांगला में भाग देवी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थीए जिस पर पुलिस ने महिला के भाई हरिसुख को बुलाया तो हरिसुख ने बहन की पहचान कपड़ों से की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page