-
Advertisement
दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए आधी रात को पूरी मेट्रो कर ली बुक, यहां देखें यह वीडियो
दिल्ली (Delhi) में मेट्रो की सीट पाने के लिए काफी जद्दोजेहद करनी पड़ती हैं। कई बार तो खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का हाल कुछ ऐसा ही देखा जाता है। वहीं, अन्य शहरों में भी मेट्रो में सवारी करते वक्त सुबह-शाम की भीड़ देखी जाती हैं। हालांकि, एक शख्स ने अजूबा काम कर दिखाया हैए, जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा जरूर होगा। क्या आपने अकेले मेट्रो की सवारी की है। अगर की भी होगी तो उसके अंदर अपने दोस्तों (Friends) के साथ पार्टी नहीं किया होगा।
यह भी पढ़ें-मेट्रो में लड़की ने किया ये काम, लड़के ने तुरंत दे दी सीट\

आधी रात को मेट्रो में की ऐसी सवारी
जी हां, Crazy XYZ नाम के यूट्यूबर ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। अमित नाम के शख्स ने बताया कि वह जयपुर (Jaipur) में है और दावा किया कि उसने आधी रात को घूमने के लिए पूरी मेट्रो बुक (Metro Book) कर ली है। शख्स ने ड्राइवर से बात की और मेट्रो के ड्राइविंग कम्पार्टमेंट में भी गया। इसके बाद ड्राइवर (Driver) से मेट्रो को आगे.पीछे चलाने के लिए कहा। इतना ही नहीं, अमित और उनके साथियों ने मेट्रो में खाना भी मंगवाया और जमीन पर बैठकर आनंद लिया। मेट्रो के अंदर एक अधिकारी भी मौजूद थे, जिनसे कैमरे पर बातचीत की।

यूट्यूबर ने खाया खाना और दोस्तों संग जमकर की पार्टी
कुछ ही देर बाद सभी छह दोस्तों ने मेट्रो के फर्श पर बैठकर जिंगा गेम खेला और फिर प्लास्टिक के बंदूक लेकर एक दूसरे पर अटैक किया। खाली मेट्रो के अंदर सभी लोग दौड़ भाग करते रहे। एक समय ऐसा भी आया जब अमित के साथी सोते हुए पाए गए। ट्रेन (Train) लगातार चलती रही और एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें टॉयलेट जाना पड़ा। मेट्रो रोकी गई और सभी नीचे उतरे। टॉयलेट करने के बाद वापस मेट्रो में आए। आखिर में अमित नाम के यूट्यूबर (youtuber) ने कैमरे के सामने यह भी दिखाया कि कितने बज रहे थे। 75 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

