-
Advertisement
हिमाचल: रिवालसर में बनेगा बस अड्डा, HRTC को मिलेंगी 223 छोटी और बड़ी बसें
मंडी। हिमाचल प्रदेश के परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह (Transport Minister Bikram Singh) ने शनिवार को बल्ह के रिवालसर में 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बस अड्डे (Bus Stand) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बस अड्डे का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करके इसे जल्द ही रिवालसर की जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत परिवहन एवं उद्योग मंत्री ने रिवालसर में 4 दिवसीय बैसाखी मेले (Baisakhi Fair) के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बस अड्डों के ढांचागत विकास के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगे प्रदूषण रहित वाहन, चंबा में स्थापित होगा हाइड्रोजन ईंधन उत्पादन संयंत्र
प्रदेश सरकार जनता को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में 205 बड़ी बसें और 18 सीटर छोटी बसों (HRTC Bus) की खेप आने वाली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित होगी। मंत्री ने बल्ह से बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी की मांग पर रिवालसर समेत पूरे बल्ह क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए कोरोना काल में बंद बस रूटों को बहाल करने साथ-साथ नए रूट चलाने समेत यातायात व्यवस्था से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय विधायक की मांग के अनुरूप बस सेवाएं मुहैया कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने रिवालसर से हरिद्वार बस सेवा को तुरंत चलाने के निर्देश भी विभाग को दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


