-
Advertisement
अनोखा पेड़! काटने पर निकलता है खून, ठीक होती हैं कई बीमारियां
Last Updated on May 6, 2022 by sintu kumar
दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। कहते हैं कि पेड़-पौधों में भी जीवात्मा होती है और ये भी सांस लेते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि धरती पर एक पेड़ ऐसा भी है, जिसे काटने पर उसमें से खून निकलता है। ये पेड़ ब्लड वुड ट्री (Bloodwood Tree) के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें:इस पेड़ से अपने आप निकलता है पानी, वैज्ञानिकों के लिए बना रहस्य
ये पेड़ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पाया जाता है और वहां इस पेड़ को किआट मुकवा और मुनिंगा के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ के तने या टहनी को जब तक काटा जाता है, तब तक इसमें से गहरे लाल रंग का तरल पदार्थ निकलता रहता है। पेड़ की टहनी को काटने पर ऐसा लगता है मानो जैसे किसी का अंग काट दिए हो। लगभग 18 मीटर लंबाई वाले इस पेड़ पर गहरे भूरे रंग की छाल होती है। जबकि, इस तरह के अन्य पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है। बल्ड वुड ट्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
स्थानीय लोग इस पेड़ से निकल रहे लाल पदार्थ को जादुई रंग कहते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरल पदार्थ में रक्त से संबंधित समस्याओं का इलाज करने की जादुई क्षमता होती है। लोगों का कहना है कि यह पदार्थ दाद, आंखों की समस्या, मलेरिया, बुखार, पेट की समस्याओं और माता के स्तन में दूध बढ़ाने में कारगर साबित होता है।
इसके अलावा ब्लडवुड पेड़ से निकलने वाला पदार्थ पारंपरिक रूप से डाई बनाने के भी काम आता है। जबकि, कुछ जगह पर पेड़ से निकलने वाले इस पदार्थ को पशु की वसा के साथ मिलाकर चेहरे और शरीर के लिए बनने वाले कॉस्मेटिक बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।