-
Advertisement
इस भारतीय कंपनी ने दिया शानदार ऑफर, अब ऑफिस में 30 मिनट सो सकेंगे कर्मचारी
दुनियाभर में कंपनियां अपने कर्मचारियों को अच्छी सुविधा देने के लिए कई तरह के ऑफर्स लाती है। हाल ही में एक भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए शानदार पहल की है। दरअसल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान थोड़ी देर नींद (Short Nap) लेने का ऑफर दिया है।
वेकफिट सॉल्यूशन (Wakefit Solution) नाम की ये कंपनी बेंगलुरु में स्थित है। ये कंपनी स्लीप सॉल्यूशन देने का काम करती है। कंपनी के इस ऑफर के तहत ऑफिस के कर्मचारी हर दिन ड्यूटी के दौरान दो से ढाई बजे यानी 30 मिनट तक सो सकते हैं। कंपनी के इस फैसले से सभी कर्मचारी काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें- जनता को झटकाः 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, क्या है नया रेट यहां पढ़े
Official Announcement 📢 #sleep #powernap #afternoonnap pic.twitter.com/9rOiyL3B3S
— Wakefit (@WakefitCo) May 5, 2022
कंपनी के सह-संस्थापक चैतन्य रामालिंगेगौड़ा ने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नासा हावर्ड यूनिवर्सिटी (Nasa Harvard University) की स्टडी के अनुसार, हर दिन दोपहर में आधे घंटे तक की झपकी लेने से इंसान फ्रेश रहता है और उसकी वर्क परफॉर्मेंस भी 33 फीसदी तक निखर जाती है। इसके अलावा @WakefitCo अकाउंट पर भी इस बारे में जानकारी साझा की गई है।
कंपनी का कहना है कि ऑफिस के कर्मचारी फिट रह सकें और ज्यादा उत्साह के साथ काम कर सकें इसलिए ऐसी पहल की गई है। कर्मचारियों को अस्थाई रूप से सोने के लिए जगह का इंतजाम भी कर दिया गया है।

