-
Advertisement
कंगना रनौत ने स्टार किड्स को लेकर दिया विवादित बयान, अंडे से की तुलना
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार सुर्खियां बटौर रही है। कंगना रनौत आए दिन स्टार किड्स को अपने निशाने पर लेती रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार किड्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- आलिया और रणबीर की शादी को हुआ एक महीना, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि दर्शकों को साउथ सिनेमा के स्टार की तुलना में बॉलीवुड के स्टार किड्स से जुड़ने में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा कि साउथ इंडियन सिनेमा के स्टार्स जिस तरह दर्शकों से खुद को कनेक्ट करते हैं, वह बहुत ही मजबूत और अच्छी चीज है। कंगना ने कहा कि साउथ इंडियन सिनेमा के सितारे अपने फैंस के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं और हमारे यहां क्या होता है। उनके बच्चे (स्टार किड्स) पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश जाते हैं और अंग्रेजी में बात करते हैं सिर्फ हॉलीवुड की फिल्में देखते हैं। छूरी और कांटे से खाना खाते हैं। तो बताइए हमारे दर्शक इनसे खुद को कैसे कनेक्ट करेंगे?
कंगना ने कहा कि मेरा मकसद किसी को ट्रोल नहीं करना नहीं है, लेकिन ये लोग देखने में भी अजीब से लगते हैं ऐसे लगते हैं जैसे उबले हुए अंडे। उनका पूरा लुक बदला हुआ होता है, तो लोग भला कैसे रिलेट करेंगे।

