-
Advertisement
LPG Price Hike: फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, हिमाचल में अब चुकाने होंगे इतने रुपए
Last Updated on May 19, 2022 by saroj patrwal
देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) साढ़े तीन रुपए महंगा हो गया है। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम आठ रुपए बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में 1100 के पार पहुंचे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम, 50 रुपए बढ़ी कीमतें
बता दें कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के इन दामों में डिलीवरी चार्ज (Delivery Charges) भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए 1105 रुपए चुकाने होंगे। जबकि, अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए 2535 रुपए चुकाने होंगे। इसमें पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 31.83 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 7 मई, 2022 को गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम नौ रुपए कम किए थे।
वहीं, धर्मशाला में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 2495 रुपए चुकाने होंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर में 102 रुपए का इजाफा हुआ था। जिसके बाद तेल कंपनियों ने भी सिलेंडर के दामों में वृद्धि की थी और अब फिर से सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है। आज घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में तीन रुपए बढ़ा दिए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…