-
Advertisement
हिमाचल: बिजली गिरने से 63 भेड़ बकरियों की मौत, कल 8 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
शिमला। हिमाचल में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। बीते रोज जहां प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hailstorm) हुई। वहीं आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। वहीं बीते रोज हुए ओलावृष्टि के साथ कई स्थानों पर बिजली भी गिरी थी। बिजली गिरने से 63 भेड़ बकरियों की मौत हुई थी। बिजली शनिवार को मुल्थान के राज गुंधा में गिरी थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 17 जून तक मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। इससे पहले 10 जून तक प्री मानसून आने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में झमाझम बरसे मेघ, बर्फबारी भी हुई, जाने कब तक खराब रहेगा मौसम
उन्होंने बताया कि केरल में तीन दिन पूर्व मानसून के दस्तक देने के बाद हिमाचल में 10 जून तक प्री मानसून आने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहुल स्पीति जिला में 2 जून तक मौसम खराब रह सकता है। हालांकि आज रविवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। लेकिन रोहतांग दर्रा की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। इसके साथ ही कुंजम दर्रा, बारालाचा पास और शिंकुला की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ग्रांफू बाईपास स्नो प्वाइंट पर रविवार को रिमझिम बारिश हुई।

बिजली गिरने से तीन लोग बाल बाल बचे
मुल्थान के राज गुंधा में बिजली गिरने से 63 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। घटना के समय भेड़ पालक किरपू राम, अंग्रेज और शूंका राम भी मौके पर मौजूद थे। जो कि बिजली गिरने से बाल बाल बच गए। हालांकि, भेड़-बकरियों की मौत से इन्हें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। तहसीलदार पीसी कौंडल ने बताया कि पटवारी, कानूनगो, मुल्थान पुलिस, पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित भेड़ पालकों को छह-छह हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


