-
Advertisement
धर्मशाला पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, शाम को दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग
धर्मशाला। हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) शुक्रवार दोपहर बाद जिला कांगड़ा (Kangra) के धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला के साई खेल मैदान में राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर लैंड हुआ। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी बेटी भी धर्मशाला पहुंचे। हेलीपैड पर उनका राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार समेत अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत (Welcome) किया। यहां से वह सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। बता दें कि आज शुक्रवार शाम को ही राष्ट्रपति शाम 5 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे और मेधावियों को डिग्रियां बांटेंगे।
यह भी पढ़ें:अनुराग ठाकुर बोले: कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी, राहुल पर भी कसा तंज

बता दें कि राष्ट्रपति के धर्मशाला (Dharamshala) दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरे धर्मशाला की घेराबंदी की हुई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा बिठा दिया है। वहीं कई सड़क मार्गों में ट्रैफिक प्लान (Traffic Plan) बदले गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने शहर में नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान चीलगाड़ी मार्ग 10 और 11 जून को किसी भी तरह के निजी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतरू बंद रहेगा। सड़क किनारे अगर किसी ने गाड़ी खड़ी की तो पुलिस क्रेन से गाड़ी उठा ले जाएगी। इसके अलावा शहीद स्मारक, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रोड पर भी यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। कैंची मोड़ नजदीक मैक्सीमस माल, सर्किट हाउस, चाय फैक्ट्री, नगरोटा मार्ग के अलावा गांधी चौक, कचहरी अड्डा, केसीसी बैंक,शहीद स्मारक मार्ग राष्ट्रपति के दौरे दौरान यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


